सितम्बर 12, 2026 9:53 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 18 लाख 77 हजार मकानों को मंजूरी दी

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी – पीएमएवाई-यू के द्वितीय चरण के अंतर्गत 18 लाख 77 हजार मकानों को मंजूरी दी है। इससे योजना के क्रियान्वयन को और गति मिलेगी तथा शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए आवास के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
यह निर्णय बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की नौवीं बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग के सचिव सतेंद्र सिंह ने की।
 
बैठक में पीएमएवाई-यू द्वितीय चरण के लाभार्थी आधारित निर्माण और साझेदारी में किफायती आवास श्रेणियों के अंतर्गत लगभग 29 हजार अतिरिक्त मकानों को भी मंजूरी दी गई। यह अनुमति असम, बिहार, गुजरात, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश के लिए हैं।
 
श्री सिंह ने राज्यों से पीएमएवाई-यू के द्वितीय चरण के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन तथा निगरानी के लिए मिलकर प्रयास करने को कहा, ताकि योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।