जुलाई 14, 2026 4:48 अपराह्न | Bastille Day celebration

printer

फ्रांस: राष्ट्रपति मैक्रों ने बैस्टिल दिवस समारोह की मेजबानी की

फ्रांस में आज बैस्टिल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पेरिस में आयोजित वार्षिक सैन्य परेड में पूरे यूरोप की एकजुटता दिखाई दी, जिसमें कई यूरोपीय देशों के सैनिकों और विमानों ने हिस्सा लिया।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने कार्यकाल के अंतिम बैस्टिल दिवस समारोह की मेजबानी की। समारोह में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सहित करीब 30 देशों के नेता शामिल हुए। इस दौरान यूरोप की सामूहिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

    परेड में यूक्रेन के सैनिकों, फ्रांस में प्रशिक्षित यूक्रेनी लड़ाकू विमान पायलटों और करीब छह हजार आठ सौ सैनिकों ने भाग लिया, जो इस आयोजन के इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी है।

    प्रत्‍येक वर्ष 14 जुलाई को मनाया जाने वाला बैस्टिल दिवस वर्ष 1789 में बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद में मनाया जाता है।