फीफा फुटबॉल विश्व कप में अमरीका के न्यूजर्सी में ग्रुप-आई के मुकाबले में आज फ्रांस और सेनेगल आमने-सामने होंगे। मैच भारतीय समयानुसार रात साढे 12 बजे से शुरू होगा। एक अन्य मुकाबले में, नॉर्वे का सामना इराक से होग। मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढे तीन बजे से खेला जाएगा।
इससे पहले, ईरान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। उरुग्वे और सऊदी अरब तथा बेल्जियम और मिस्र के बीच खेले गए मुकाबले भी 1-1 से ड्रॉ रहे।