जुलाई 2, 2026 7:26 अपराह्न

views 116

फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में आज स्पेन का मुक़ाबला ऑस्ट्रिया से

फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में आज रात इंगलवुड में स्पेन का मुक़ाबला ऑस्ट्रिया से होगा। वहीं, टोरंटो में, पुर्तगाल का मुक़ाबला क्रोएशिया से होगा। कल सुबह वैंकूवर में स्विट्ज़रलैंड और अल्जीरिया आमने सामने होंगे। इससे पहले, आज बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई। सह-मेज़बान अमरीका ने भी बोस्निया और हर्ज़ेगोविना को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया। कल रात, इंग्लैंड ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो को 2-1 से हराया।

जून 16, 2026 9:04 अपराह्न

views 77

फीफा विश्व कप में ग्रुप-आई के मुकाबले में आज फ्रांस और सेनेगल होंगे आमने-सामने

  फीफा फुटबॉल विश्व कप में अमरीका के न्‍यूजर्सी में ग्रुप-आई के मुकाबले में आज फ्रांस और सेनेगल आमने-सामने होंगे। मैच भारतीय समयानुसार रात साढे 12 बजे से शुरू होगा। एक अन्य मुकाबले में, नॉर्वे का सामना इराक से होग। मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढे तीन बजे से खेला जाएगा। इससे पहले, ईरान और न्यूजीलैंड के बीच मु‍काबला 2-2 से ड्रॉ रहा। उरुग्वे और सऊदी अरब तथा बेल्जियम और मिस्र के बीच खेले गए मुकाबले भी 1-1 से ड्रॉ रहे।

नवम्बर 19, 2025 1:58 अपराह्न

views 982

कुराकाओ फीफा विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे कम आबादी वाला देश बना

कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बनकर इतिहास रच दिया है। किंग्स्टन के नेशनल स्टेडियम में 90 मिनट तक चला मैच कुराकाओ और जमैका के बीच गोलरहित ड्रॉ रहा, जिसके बाद लगभग डेढ लाख की आबादी वाले कुराकाओ द्वीप में जश्न का माहौल बन गया। कुराकाओ की टीम छह मैचों में 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष पर रही, जो जमैका से एक अंक अधिक है।