सितम्बर 3, 2026 2:33 अपराह्न | India’s reform-led growth

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक उच्चस्तरीय व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों के समक्ष भारत की सुधार-आधारित विकास की चर्चा की। उन्होंने 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि और बेहतर निवेश माहौल का भी जिक्र किया। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैंक ऑफ अमरीका के सहयोग से भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यवधानों और चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

    इसके अलावा, उन्होंने दिवालियापन और दिवालिया संहिता सहित कई सुधारों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में इन उपायों से नियामक स्थिरता बढ़ी है। वहीं अनुपालन आसान हुआ है और कागजी कार्रवाई कम हुई है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने पूंजीगत परिसंपत्तियों के सृजन और अवसंरचना विकास को मजबूती प्रदान की है। इसमें विशेष रूप से विमानन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही निवेश के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया है।

    उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा केंद्रों को बढ़ावा देना, वैश्विक क्षमता केंद्रों का समर्थन करना, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को ऋण उपलब्धता सुनिश्चित करना और बैंकों के निष्पादित परिसंपत्तियों को कम करना शामिल है। श्रीमती सीतारामन ने कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों के बावजूद राजकोषीय विवेक और अनुशासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला