सितम्बर 3, 2026 2:33 अपराह्न
219
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक उच्चस्तरीय व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों के समक्ष भारत की सुधार-आधारित विकास की चर्चा की। उन्होंने 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि और बेहतर निवेश माहौल का भी जिक्र किया। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैंक ऑफ अमरीका के सहयोग से भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यवधानों और चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रम...