केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में ईरान के आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की। बैठक में श्रीमती सीतारामन ने ब्रिक्स – BRICS शिखर सम्मेलन में ईरान की भागीदारी और इसके ‘फाइनेंस ट्रैक’ की चर्चाओं में सकारात्मक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। वित्त मंत्रालय के अनुसार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों और आपसी हित के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
News On AIR | सितम्बर 13, 2026 12:38 अपराह्न
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में ईरान के आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की