उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदियों में उफान से छह जिलों के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और लगभग दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
अखुआपड़ा में वैतरणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ब्राह्मणी, सालंदी और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बाढ़ग्रस्त लोगों और किसानों के लिए एक हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।