उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बालासोर में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह बाढ़ के एक बड़े खतरे की ओर अग्रसर है। झारखंड के गलुडीह बैराज से प्रति सेकंड लगभग 6,600 घन मीटर पानी छोड़े जाने से सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर आज रात राजघाट पर 11.4 से 11.6 मीटर के उच्चतम स्तर तक पहुंचने की आशंका है, जो इसके 10.36 मीटर के खतरे के स्तर से काफी ऊपर है।
News On AIR | अगस्त 19, 2026 9:28 अपराह्न
उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर