अप्रैल 12, 2026 9:30 अपराह्न

printer

गारे पाल्मा सेक्टर-2 खदान से पहली कोयला रेक कोराडी थर्मल पावर स्टेशन पहुंची

महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा चलाई गई छत्तीसगढ़ के गारे पाल्मा सेक्टर-2 खदान से पहली कोयला रेलवे रेक आज कोराडी थर्मल पावर स्टेशन पहुंच गई। मुख्‍यमंत्री और राज्‍य ऊर्जा मंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने इस रेक का औपचारिक रूप से स्‍वागत किया। इस अवसर पर श्री फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना कोराड़ी संयंत्र की कोयला आपूर्ति की दक्षता बढ़ाएगी तथा राज्‍य की बिजली उत्‍पादन क्षमता को भी बल प्रदान करेगी।

इस कोयला खदान के क्रियाशील होने में लगभग आठ वर्ष लगे। इस कोयला खदान की जीवन सीमा लगभग 77 वर्ष होने की आशा की जा रही है। इससे लगातार और विश्‍वसनीय कोयला आपूर्ति सुनिश्चित होगी।