यमन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में सरकारी बलों और हौसी लड़ाकों के बीच लड़ाई में 25 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
कल मक़बानाह और अल-कधा गांवों पर हमले किए गए। लड़ाई में 15 सैनिक और 10 हौसी सदस्य मारे गए। ज़मीनी लड़ाई के साथ-साथ हौसियों ने बड़े पैमाने पर हवाई हमला भी किये, जिसमें उन्होंने होदेइदाह के पश्चिमी तटों पर ड्रोन लॉन्च किए और 14 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं ।