जुलाई 6, 2026 1:18 अपराह्न

printer

फीफा विश्व कप: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको सिटी के एज़्टेका स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वहीं, दूसरी ओर, ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील को कल रात फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के हाथों 2-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा। ब्राजील के लिए यह लगातार सातवीं बार था जब उसे यूरोपीय टीम के हाथों विश्व कप के नॉकआउट राउंड में हार का सामना करना पड़ा।