जुलाई 4, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

फीफा विश्व कप: कोलंबिया ने राउंड ऑफ 32 के मैच में घाना को 1-0 से हराया 

फीफा विश्व कप में कोलंबिया ने अमरीका के कंसास सिटी स्टेडियम में राउंड ऑफ 32 के अंतिम मैच में घाना को 1-0 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ 16 में अब कोलंबिया का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा।
 
इससे पहले, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में काबो वर्डे को अतिरिक्त समय के बाद 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में मिस्र से भिड़ने का रास्ता साफ कर लिया है। लियोनेल मेस्सी ने टूर्नामेंट का अपना सातवां और अपने करियर का 20वां विश्व कप गोल करके अर्जेंटीना को 29वें मिनट में बढ़त दिलाई। 
 
एक अन्य मैच में, मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। मैच नियमित समय और अतिरिक्त समय के बाद 1-1 से ड्रॉ रहा था।