जुलाई 4, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

फीफा फुटबॉल विश्व कप: अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ़ 32 के मैच में काबो वर्डे को 3-2 से हराया

फीफा फुटबॉल विश्व कप में, अर्जेंटीना ने अमरीका के मियामी गार्डन्स में खेले गए रोमांचक राउंड ऑफ़ 32 के मैच में काबो वर्डे को अतिरिक्‍त समय के बाद 3-2 से हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट में अपना सातवां और करियर का 20वां विश्व कप गोल करते हुए मैच के 29वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। डेरोय डुआर्टे ने 59वें मिनट में काबो वर्डे के लिए बराबरी का गोल दागा, जिससे मैच अतिरिक्त समय में चला गया। लिसैंड्रो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को एक बार फिर बढ़त दिलाई, लेकिन सिडनी लोपेस कैब्राल ने शानदार बराबरी का गोल किया और मैच में अर्जेंटीना की उम्मीदों को बनाए रखा। मैच का फैसला एक सौ 11वें मिनट में निर्णायक गोल से हुआ। ​​प्री-क्‍वार्टर फाइनल में अब मंगलवार को अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा।

इससे पहले, मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मिस्र ने 92 वर्षों में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज करके इतिहास रचा है।