अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप में नया रिकॉर्ड बनाया है। वे लगातार सात मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आज ग्रुप-जे के अपने अंतिम मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। मेसी ने 80वें मिनट में फ्री-किक पर गोल किया। इसके साथ ही विश्व कप में उनके गोलों की संख्या 19 हो गई।
इस विश्व कप में मेसी अब तक छह गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फ्रांस के किलियन एमबाप्पे, ब्राज़ील के विनीसियस जूनियर और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड उनसे दो गोल पीछे हैं।