मशहूर वेल्श गायिका और गीतकार बोनी टायलर का कल पुर्तगाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। टायलर के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि इस वर्ष मई में हुई उनकी आंत की सर्जरी के बाद उनका इलाज चल रहा था। बोनी टायलर का मूल नाम गेनर सुलिवन था। उन्होंने संगीत जगत को कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें इट्स अ हार्टेक और होल्डिंग आउट फॉर अ हीरो काफी लोकप्रिय हुए।
80 के दशक में आया उनका लोकप्रिय गीत टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। उनके करियर के तीन ग्रैमी नॉमिनेशन में से एक बार वह इसी गाने के लिए चुनी गई थीं। संगीत में योगदान के लिए टायलर को वर्ष 2022 में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के सदस्य के रूप में भी सम्मानित किया गया था।