सितम्बर 9, 2026 10:33 अपराह्न

printer

तथ्य जांच: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निवेश योजना से जुड़ा वीडियो फ़र्जी

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ा एक फर्जी वीडियो सामने आने के बाद लोगों को आगाह किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री के नाम पर 22 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से हर महीने 25 लाख रुपये की सुनिश्चित आय देने वाली निवेश योजना का प्रचार करने का दावा किया गया है।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी और एआई से बनाया गया है। उसने स्पष्ट किया कि सरकार या प्रधानमंत्री ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है।

तथ्य जांच इकाई ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान वेबसाइटों, लिंक, फोन करने वालों या संदेशों के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य वित्तीय जानकारी साझा न करें