विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत की राजकीय यात्रा पर आए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के आधार पर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की राष्ट्रपति पाह्मलां की भावना की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति पाह्मलां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ेगा।
News On AIR | अक्टूबर 5, 2026 9:59 अपराह्न
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां से की मुलाकात