जुलाई 31, 2026 9:08 अपराह्न | External Affairs Minister

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बात की और क्षेत्र में युद्ध की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉ. जयशंकर ने वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर किसी भी परिस्थिति में हमले न करने का पुरजोर आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरान मौजूदा घटनाक्रमों पर ईरान के दृष्टिकोण जानने का भी अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है