जुलाई 31, 2026 9:08 अपराह्न

views 34

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बात की और क्षेत्र में युद्ध की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉ. जयशंकर ने वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर किसी भी परिस्थिति में हमले न करने का पुरजोर आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरान मौजूदा घटनाक्रमों पर ईरान के दृष्टिकोण जानने का भी अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा संवाद और कूटनीति का ...

दिसम्बर 20, 2025 9:25 अपराह्न

views 228

विदेश मंत्री: रामायण और महाभारत वैश्विक राजनीति और कूटनीति के लिए दिशा-निर्देश

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि रामायण और महाभारत केवल धार्मिक पुस्‍तकें नही हैं,  बल्कि वे वैश्‍विक राजनीति और कूटनीति के लिए दिशा-निर्देश भी हैं, जिनमें बहुमूल्‍य शिक्षा निहित है। आज पुणे में राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास महोत्‍सव में उन्होंने कहा कि भारत की विेदश नीति पश्चिम के प्रभाव से परे जानी चाहिए और इसे देश के सभ्‍यतागत और सांस्‍कृतिक मूल्‍यों पर आधारित होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भगवान राम ने मजबूत गठबंधन के लिए विविध शक्तियों को एकजुट किया जो मित्र देशों के साथ साझेदार...

फ़रवरी 21, 2025 8:40 पूर्वाह्न

views 82

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष सहित आपसी सहयोग की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।      जोहान्सबर्ग में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर, डॉक्टर जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात की और दक्षिण अफ्रीका की जी-20 प्राथमिकताओं के लिए भारत के सहयोग का आश्वासन दिया।

फ़रवरी 21, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 73

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका में G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा- पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता विश्‍व के लिए महत्वपूर्ण 

  विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति कठिन दौर से गुजर रही है। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला एक निश्चित दायरे तक ही सीमित रहने, व्यापार और वित्त का उपयोग हथियार की तरह करने और डेटा प्रवाह की पारदर्शिता पर भी चिंता व्यक्त की। कल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भौगोलिक-राजनीतिक कारण से ही यांत्रिक मेधा और इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष, ड्रोन या हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में प्रगति में इतना अंतर ह...

फ़रवरी 20, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 112

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे

  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे। वे वहां जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। डॉक्‍टर जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं। विदेश मंत्री की इस यात्रा से जी20 देशों के साथ भारत की भागीदारी मजबूत होगी और इस महत्वपूर्ण मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज को बल मिलेगा।    जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

फ़रवरी 19, 2025 12:39 अपराह्न

views 83

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल से दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर जोहान्सबर्ग में आयोजित जी-20 देशों के समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए कल से दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश मंत्रियों की बैठक में श्री जयशंकर की भागीदारी से जी-20 देशों के समूह के साथ भारत का जुड़ाव मजबूत होगा और इस महत्वपूर्ण मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज को बल मिलेगा। इस बैठक के दौरान श्री जयशंकर की कुछ देशों के विदेश म...

दिसम्बर 18, 2024 5:46 अपराह्न

views 90

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा आर से की फ़ोन पर बातचीत

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा आर से फ़ोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री सा’आर ने उन्हें मध्‍य एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। श्री जयशंकर ने कहा कि इस्राइल के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा की। שוחחתי הבוקר עם שר החוץ של הודו סוברהמניאם ג׳אישנקר @DrSJaishankar. הודו היא מדינת-ענק מהחשובות בעולם וידידותית לישראל. סיכמנו להיפגש בקרוב ולפעול ביחד לחיזוק ה...

दिसम्बर 12, 2024 7:43 पूर्वाह्न

views 77

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान के साथ करेंगे रणनीतिक वार्ता

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे। वे दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। श्री नहयान चौथी रणनीतिक वार्ता और 15वीं भारत-यूएई संयुक्‍त आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रंणधीर जयसवाल ने संयुक्‍त अरब अमीरात के नेता का स्‍वागत करते हुए एक पोस्‍ट में कहा है कि उनके इस दौरे से भारत और यूएई के बीच बहुआया...

अगस्त 19, 2024 9:52 पूर्वाह्न

views 97

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज नेपाल के विदेश मंत्री के साथ बातचीत करेंगे

  विदेश मंत्री एस जयशंकर आज नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा के साथ बातचीत करेंगे। डॉ. देउबा भारत की पांच दिन की यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि उनकी यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। मंत्रालय ने कहा कि नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में प्राथमिकता वाला देश है। इसमें कहा गया कि इस यात्रा से दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर चर्चा और समीक्षा करने का अवसर मिलेगा और संबंध...