जुलाई 21, 2026 4:52 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एड मिलिबैंड को ब्रिटेन के विदेश मंत्री नियुक्ति होने पर बधाई दी

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एड मिलिबैंड को ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने हाल के वर्षों में काफी गति पकड़ी है, जिसमें व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए का लागू होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वह भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।