विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कतर की यात्रा समाप्त करने के बाद पश्चिम एशिया यात्रा के दूसरे चरण में बहरीन पहुंच गए हैं। डॉ. जयशंकर ने मनामा में बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुललतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए बहरीन के विदेश मंत्री की सराहना की।
दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की और क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर पश्चिम एशिया यात्रा के अंतर्गत कुवैत और ओमान का भी दौरा करेंगे।