विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस की दो दिवसीय यात्रा के लिए मॉस्को पहुंच चुके हैं। वे रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान, डॉ. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 9:37 अपराह्न
विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे