विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान डॉ. जयशंकर भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डी. एन. ढुंग्येल के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे और भूटान के प्रधानमंत्री से भी भेंट करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। इसका उद्देश्य मैत्री और सहयोग के मौजूदा घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करना है।