विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज सांसद लीड फेलोशिप कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों, प्रवासी भारतीयों के कल्याण, पड़ोसी प्रथम नीति, प्रौद्योगिकी, विकसित भारत और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री ने प्रतिभाशाली युवाओं से मिलकर खुशी जताई और भारतीय विदेश नीति के प्रति उनके उत्साह और रुचि की सराहना की।