जुलाई 7, 2026 4:29 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए।