विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स युवा राजनयिक मंच के प्रतिभागियों और राजनयिक अकादमियों के प्रमुखों के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ब्रिक्स संगठन के लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता तथा वैश्विक विकास में योगदान देने के विषय पर विचार साझा किए।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव से मुलाकात की। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की विभिन्न पहल और गतिविधियों के अलावा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।