अगस्त 25, 2026 7:05 अपराह्न | External Affairs Minister Dr. Jaishankar

printer

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कल रात मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय संकटों, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने यूक्रेन, ईरान और अफगानिस्तान के वर्तमान हालात पर भी विचार-विमर्श किया।

इससे पहले डॉ. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक और परमाणु सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। आयोग में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।