सितम्बर 2, 2026 10:00 अपराह्न

printer

पोलैंड पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर देंगे ज़ोर

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आधिकारिक दौरे पर आज पोलैंड पहुंचे। वारसॉ हवाई अड्डे पर भारत की पोलैंड स्थित राजदूत नीता भूषण ने विदेश मंत्री का स्वागत किया।

अपने दौरे के दौरान, डॉ. जयशंकर पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की से बातचीत करेंगे। पोलैंड में अपना कार्यक्रम समाप्त करने के बाद, विदेश मंत्री यूक्रेन जाएंगे, जहां वे  यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से बातचीत करेंगे।

भारत और पोलैंड के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्कों और जीवंत आर्थिक गतिविधियों से चिह्नित हैं। भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंध 1954 में स्थापित हुए थे।