जुलाई 17, 2026 1:43 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के पूर्व प्रमुख एरिक सोल्हेम ने भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी के शुभारंभ का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के पूर्व कार्यकारी निदेशक और नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री एरिक सोल्हेम ने भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित रेलगाड़ी के शुभारंभ का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सोल्हेम ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उन्नत प्रणोदन प्रौद्योगिकी को समर्पित हाइड्रोजन भंडारण, ईंधन भरने और परिचालन अवसंरचना के साथ जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यह देश में स्वच्छ रेल परिवहन को प्रदर्शित करेगी।