पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री कार्सटेन श्नाइडर से मुलाकात की। यह बैठक चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम के दौरान हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन और जैव विविधता संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें विशेष रूप से आर्द्रभूमि संरक्षण पर चर्चा की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।
News On AIR | सितम्बर 1, 2026 1:45 अपराह्न
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने जर्मन समकक्ष कार्सटेन श्नाइडर से मुलाकात की