अगस्त 31, 2026 9:25 अपराह्न

printer

भारत-कतर साझेदारी में ऊर्जा सहयोग प्रमुख आधार: पेट्रोलियम मंत्री

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत और कतर के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी है, जिसमें ऊर्जा सहयोग एक प्रमुख आधार है। श्री पुरी ने कतर में भारत के नवनियुक्त राजदूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी से मुलाकात की।

श्री पुरी ने पेट्रोनेट एलएनजी और कतर एनर्जी के बीच 20 वर्ष के एलएनजी समझौते का उल्लेख किया। इसके अंतर्गत वर्ष 2028 से 2048 तक हर वर्ष 75 लाख टन से अधिक एलएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा का एक अहम आधार बताया।