अगस्त 19, 2026 5:31 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। श्री जोशी ने इस बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने की प्रधानमंत्री की पहल के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

श्री जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ऑनलाइन कोचिंग का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षण सामग्री, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और संरचित तैयारी रणनीतियों को देशभर के विद्यार्थियों तक पहुंचाकर एक सशक्त राष्ट्रीय मंच का निर्माण करना है।