सितम्बर 2, 2026 6:30 अपराह्न

printer

कांगो में इबोला से अब तक 3 हजार से अधिक लोगों की मौत

कांगो में इबोला के कारण 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में इसकी घोषणा के बाद से अब तक 6,186 मामलों की पुष्टि हुई है और 3,007 लोगों की मौत हुई है। यह इबोला का अब तक का सबसे घातक प्रकोप है।

देश के पूर्वी क्षेत्र में संघर्ष, स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले, खनिकों की आवाजाही और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीच विद्यालयों के फिर खुलने से वायरस के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि यह प्रकोप अब तक के सबसे घातक इबोला प्रकोप को भी पीछे छोड़ सकता है। वर्ष 2014 से 2016 के बीच पश्चिमी अफ्रीका में फैले इस इबोला प्रकोप में करीब 11 हजार लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल, इस इबोला वायरस के दुर्लभ बंडिबुग्यो स्ट्रेन के खिलाफ न तो कोई वैक्सीन उपलब्ध है और न ही कोई विशेष रूप से स्वीकृत उपचार।

हालांकि, सरकार एर्वेबो वैक्सीन का वितरण कर रही है, जिसका उपयोग पहले इबोला ​​को नियंत्रित करने में किया गया था। यह वायरस कांगो के 6 प्रांतों में फैल चुका है।