पूर्वी रेलवे ने अगले चार से पांच वर्षों में क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना तैयार की है। कोलकाता में रेल सिनर्जी और बंगाल एमएसएमई वेंडर कनेक्ट समिट में पूर्वी रेलवे की महाप्रबंधक, गीतिका पांडे ने कहा कि क्षमता बढ़ाना, मल्टी-ट्रैकिंग का विस्तार करना, रेलवे यार्डों का आधुनिकीकरण करना और टर्मिनलों का विकास करना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत रेलवे नेटवर्क से पहुंच में सुधार होगा और परिवहन लागत कम होगी।
News On AIR | अगस्त 20, 2026 8:11 पूर्वाह्न | Eastern Railway
पूर्वी रेलवे अगले 4-5 वर्षों में क्षमता विस्तार पर खर्च करेगा 12 हजार करोड़ रुपये