जुलाई 2, 2026 3:01 अपराह्न | DRI

printer

डीआरआई ने त्रिपुरा के अगरतला में प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप जब्त की

राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई ने आज त्रिपुरा के अगरतला में एक मालगाड़ी से प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप जब्त की।

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए कफ सिरप का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹6.54 करोड़ है। डीआरआई, असम राइफल्स और रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान, एस्कफ और फेयरडील कफ सिरप की कुल 55,626 बोतलें जब्त की गईं।

इस मामले में खोवाई जिले की एक निजी कंपनी के प्रबंधक सुब्रता देब को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।