जुलाई 2, 2026 3:01 अपराह्न

views 46

डीआरआई ने त्रिपुरा के अगरतला में प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप जब्त की

राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई ने आज त्रिपुरा के अगरतला में एक मालगाड़ी से प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप जब्त की। डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए कफ सिरप का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹6.54 करोड़ है। डीआरआई, असम राइफल्स और रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान, एस्कफ और फेयरडील कफ सिरप की कुल 55,626 बोतलें जब्त की गईं। इस मामले में खोवाई जिले की एक निजी कंपनी के प्रबंधक सुब्रता देब को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

अक्टूबर 24, 2025 9:15 अपराह्न

views 227

डीआरआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 109 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

राजस्व खुफिया निदेशालय-डी आर आई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रहे एक बड़े मादक पदार्थ निर्माण और वितरण नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।   अवैध अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत लगभग एक सौ नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस महीने की 21 से 23 तारीख तक चलाए गए एक अभियान में 26 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।   खुफिया जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा में आवासीय इमारतों के पास खेत में स्थित मेथामफेटामाइन निर्माण सुविधा पर छापेमारी की।