रोमानिया और मोल्दोवा में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार महापात्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पूर्वी यूरोपीय देशों की यात्रा को ऐतिहासिक बताया है। आकाशवाणी से बातचीत में डॉ. महापात्रा ने कहा कि भारत और मोल्दोवा के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और यह यात्रा एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी और द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि रोमानिया यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण भागीदार है और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संपन्न होने से आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 9:48 अपराह्न
राष्ट्रपति मुर्मु की पूर्वी यूरोपीय देशों की यात्रा को रोमानिया और मोल्दोवा में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार महापात्रा ने ऐतिहासिक बताया