जुलाई 19, 2026 12:35 अपराह्न

printer

ज़ान्ज़ीबार के राष्ट्रपति और क्रांतिकारी परिषद के अध्यक्ष डॉ. हुसैन अली म्विनयी भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली म्विनी, जो भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं, आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे। ज़ांज़ीबार, तंजानिया का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है। इसका अपना संविधान, राष्ट्रपति, प्रतिनिधि सभा और ध्वज है।

बैठक के दौरान दोनों नेता भारत-तंजानिया संबंधों के समूचे दायरे की समीक्षा करेंगे और भविष्य में सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी आज ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

 विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ग्लोबल साउथ के साझेदार होने के नाते भारत और तंजानिया के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण और घनिष्ठ संबंध हैं। दोनों देशों के बीच अनेक क्षेत्रों में सहयोग जारी है। मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा आपसी हितों के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने की दिशा में नई गति प्रदान करेगी।