अमरीका के कैनसस की राजधानी में पहली बार दीवाली का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के नेताओं और भारतीय अमरीकी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
इस संबंध में कैनसस की राज्यपाल लौरा केली ने दिवाली को मान्यता देते हुए एक घोषणा जारी की। जिसके तहत राज्य के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक जीवन में भारतीय अमरिकियों के योगदान को स्वीकार किया। इस अवसर पर भारतीय प्रवासी संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।