मई 27, 2026 9:06 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास देश की प्रगति के लिए अत्यावश्यक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास देश की प्रगति के लिए अत्यावश्यक है। आज गंगतोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय विकास में योगदान देने की सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ने का आहवान किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान केंद्र होने के साथ-साथ सिक्किम विश्वविद्यालय पर इस क्षेत्र की भाषा, संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण की विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने सिक्किम के पूर्णतः साक्षर राज्य बनने पर नागरिकों और मुख्यमंत्री को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा आत्मनिर्भरता का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने गंगटोक में आमा दीदी वाहिनी बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्‍य सरकार की यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्‍ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बस सेवा का संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला