मई 18, 2026 2:11 अपराह्न

printer

वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज नई दिल्ली में ‘भारत व्यापार महोत्सव’ की वेबसाइट लॉन्च करते हुए, श्री गोयल ने ने कहा कि आगे बढ़ने का उत्साह कभी कम नहीं होना चाहिए और सभी को बिना थके लगातार काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के प्रति भारत के उद्योगों, व्यापारिक समुदाय और लोगों में जज़्बा इतना मजबूत है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को रोक नहीं सकती।

उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और निर्यात भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल का निर्यात लगभग 863 अरब डॉलर तक पहुँच गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग पाँच प्रतिशत ज़्यादा है। श्री गोयल ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत का लक्ष्य सामूहिक रूप से एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करना है। श्री गोयल कहा कि ‘भारत व्यापार महोत्सव’ का उद्देश्य स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय सामान और सेवाएँ पूरे देश और दुनिया भर में और भी तेज़ी से फैलें।