दिल्ली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की एक हजार 300 गोलियां बरामद की गई हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपये है। इसके साथ ही 22 लाख दो हजार पांच सौ रुपये नकद, लगभग 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण और लगभग छह लाख 20 हजार रुपये के चांदी के आभूषण और एक स्कूटी भी जब्त की गयी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित नशीले पदार्थों के गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
News On AIR | जून 27, 2026 7:33 अपराह्न | drug smuggling
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया