जून 27, 2026 7:33 अपराह्न
55
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की एक हजार 300 गोलियां बरामद की गई हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपये है। इसके साथ ही 22 लाख दो हजार पांच सौ रुपये नकद, लगभग 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण और लगभग छह लाख 20 हजार रुपये के चांदी के आभूषण और एक स्कूटी भी जब्त की गयी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत...