रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान वायु सेना के लड़ाकू विमानों को भारत-जापान रक्षा साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि यह दोनों देशों के बढ़ते विश्वास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री सिंह ने कहा कि पिछले महीने नई दिल्ली में अपने जापानी समकक्ष शिंजीरो कोइज़ुमी के साथ हुई सार्थक चर्चाओं के बाद यह निर्णय लिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि वीर गार्जियन अभ्यास जैसे पारस्परिक यात्राओं से यह तालमेल और मजबूत होता है।
News On AIR | सितम्बर 10, 2026 12:13 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान वायु सेना के लड़ाकू विमानों को अहम उपलब्धि बताया