अक्टूबर 5, 2026 6:06 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में फ्लीट सपोर्ट शिप-1 का करेंगे शुभारंभ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में फ्लीट सपोर्ट शिप-1 का शुभारंभ करेंगे और फ्लीट सपोर्ट शिप-5 की आधारशिला रखेंगे। श्री सिंह, उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का भी उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्नत स्लिपवे-4, जिसकी लंबाई और भार वहन क्षमता बढ़ाई गई है, और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन के सहयोग से शिपयार्ड 45 हजार टन भार तक के जहाजों का निर्माण करने में सक्षम है।

मंत्रालय ने कहा कि नौसेना के लिए बनाए जा रहे पांच फ्लीट सपोर्ट शिपों में से पहला, एफ एस एस-1 इसका विनिर्माण शुरू होने के मात्र अठारह महीने बाद, बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। ये 43,500 टन वजनी जहाज समुद्र में युद्धपोतों की आपूर्ति करेंगे, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की क्षमता में इज़ाफा होगा।