रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की 118वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने कहा कि महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए और अपने शासनकाल में कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, अवसंरचना और संचार प्रणालियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय और सद्भाव को बढ़ावा दिया। श्री सिंह ने कहा कि उनकी उल्लेखनीय विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
News On AIR | अगस्त 19, 2026 3:48 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की 118वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की