सितम्बर 2, 2026 2:18 अपराह्न

printer

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1100 से अधिक हुई

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1100 से अधिक हो गई है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार अब तक एक हजार 114 शव बरामद हुए हैं। सबसे अधिक शव दक्षिणी चितवन जिले में बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 95 मृतकों की पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। लगभग चार हजार लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच, बाढ़ प्रभावित 11 जलविद्युत परियोजनाओं से जुडे 983 लापता लोगों की अभी तक कोई जानकारी नही है।