शिक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि युवा संगम के सातवें चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि इस माह की 31 तारीख तक बढ़ा दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इस विस्तार से देश भर के पात्र युवाओं को इस अनूठे युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में पंजीकरण करने और भाग लेने का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इससे पहले युवा संगम चरण सात के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। 18 से 30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा, जिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र, राष्ट्रीय सेवा स्वयंसेवक और युवा पेशेवर शामिल हैं, आधिकारिक युवा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
News On AIR | अगस्त 19, 2026 8:22 अपराह्न
युवा संगम के 7वें चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी