नवम्बर 26, 2026 8:47 पूर्वाह्न

printer

डी गुकेश ने जिनेवा में फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप की दूसरी बाजी बराबरी पर समाप्त की

जिनेवा में चल रही फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे मैच में कल मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेला। दोनों खिलाड़ी मात्र बीस चालों के बाद ड्रा के लिए सहम‍त हो गए।

सफेद मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने लंदन सिस्‍टम से शुरुआत की। गुकेश को इससे कोई विशेष बढ़त नहीं मिली क्योंकि सिंदारोव ने आसानी से बराबरी कर ली। गुकेश ने तीन चाल दोहराकर ड्रॉ स्वीकार कर लिया।

चैंपियनशिप में कुल 14 मैच खेले जाएंगे। दो मैच के बाद दोनों खिलाड़ी एक-एक अंक की बराबरी पर हैं। तीसरा मैच कल खेला जाएगा, जिसमें सिंदारोव सफेद मोहरों से खेलेंगे।